प्रेगनेंसी में पूजा करना चाहिए या नहीं?HealthPlanet

Posted on Fri 19th Oct 2018 : 11:13

हरितालिका तीज के त्योहार का व्रत सुहागिनों के लिए काफी खास होता है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। मान्यताओं का अनुसार इस दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और सुहाग को लंबी उम्र मिलती है। हरितालिका तीज के व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं जिनका पालन करना विशेष आवश्यक माना जाता है। पर अगर आप गर्भवती हैं तो इस व्रत के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान की गई गलती आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
धर्म विशेषज्ञ कहते हैं, व्रत और पूजन को लेकर कुछ स्थितियों में छूट दी जाती है, गर्भावस्था ऐसी ही एक स्थिति है। चूंकि हरितालिका तीज का व्रत निराहार रखने की परंपरा है पर ऐसा करना गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसीलिए आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हरितालिका तीज के व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है?
निराहार व्रत न करें
विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। ऐसे में निर्जला व्रत करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा समय तक भूखे पेट रहने से गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आप फलाहार व्रत कर सकती हैं। इसमें आप समय-समय पर फलों और व्रत वाले आहार का सेवन कर सकती हैं।
विज्ञापन
शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाएं
व्रत के दौरान सामान्यतौर पर महिलाएं पानी तक ग्रहण नहीं करती हैं पर गर्भावस्था के समय ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक है, यदि आप गर्भवती हैं तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाने के लिए समय समय पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें।
चाय या कॉफी का ज्यादा न करें सेवन
व्रत के दौरान चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए, ऐसा करने से पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है। चूंकि व्रत में पेट खाली रहता है ऐसे में इन समस्याओं का खतरा और अधिक हो सकता है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। व्रत के दौरान गर्भवती महिलाएं पौष्टिक पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, दही या दूध का सेवन कर सकती हैं।
विज्ञापन

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info